दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 93 अभ्यर्थियों का चयन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
जिला खेल स्टेडियम के समीप श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण व कौशल विकास के तहत जिला नियोजनालय कार्यालय द्वारा दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
आपके शहर में
विज्ञापन
लातेहार. जिला खेल स्टेडियम के समीप श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण व कौशल विकास के तहत जिला नियोजनालय कार्यालय द्वारा दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया. उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार ने किया. रोजगार मेला में विभिन्न नियोजकों द्वारा 93 अभ्यर्थियों का चयन किया गया. वहीं अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट किया गया है. मौके पर जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिला नियोजनालय कार्यालय द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी. साथ ही 75 प्रतिशत स्थानीय नियोजन नीति का पालन करने का स्थानीय नियोजकों को निर्देश दिया. जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि आनेवाले समय में जिला नियोजनालय कार्यालय द्वारा और भी रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा. इस रोजगार मेला में 18 नियोजक शामिल हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन