हेरहंज में पांच-पांच किलो के चार केन बम बरामद

Updated at : 31 Mar 2016 12:29 AM (IST)
विज्ञापन
हेरहंज में पांच-पांच किलो के चार केन बम बरामद

हेरहंज : एसपी अनूप बिरथरे को मिली गुप्त सुचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सेरेंदाग जंगल अंतर्गत बिकरा जंगल से सीआरपीएफ जी-11 ने चार केन बम बरामद किया है. सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा बिकरा जंगल की पहाड़ी पर एक गुफा में छिपा कर रखे गये ये बम बरामद किये गये. तत्काल जी-11 […]

विज्ञापन

हेरहंज : एसपी अनूप बिरथरे को मिली गुप्त सुचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सेरेंदाग जंगल अंतर्गत बिकरा जंगल से सीआरपीएफ जी-11 ने चार केन बम बरामद किया है. सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा बिकरा जंगल की पहाड़ी पर एक गुफा में छिपा कर रखे गये ये बम बरामद किये गये. तत्काल जी-11 के बम निरोधक दस्ते ने चारों बमों को निष्क्रिय कर दिया.

जी-11 के सहायक कमांडेंट टी किरण कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी को निशाना बनाने के उद्देश्य से बम को छिपा कर रखा गया था. सभी बम पांच-पांच किलोग्राम के थे. मौके पर एएसआइ पीएन यादव, सुदामा प्रसाद के अलावा सीआरपीएफ के राजीव रंजन, राजकुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola