लातेहार से रांची का भाड़ा 80 रुपये

Published at :18 Feb 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
लातेहार से रांची का भाड़ा 80 रुपये

लातेहार. पेट्रोलियम पदार्थ की कीमत में लगातार गिरावट के बावजूद यात्री किराया कम नहीं होने की शिकायत स्थानीय लोगों ने अनुमंडल पदाधिकारी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि से की थी. इसी के आलोक में एसडीओ ने क्षेत्रीय परिवहन विभाग के अधिकारियों व वाहन मालिकों के साथ बैठक कर यात्री किराया तय किया है. बुधवार को कार्यालय […]

विज्ञापन

लातेहार. पेट्रोलियम पदार्थ की कीमत में लगातार गिरावट के बावजूद यात्री किराया कम नहीं होने की शिकायत स्थानीय लोगों ने अनुमंडल पदाधिकारी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि से की थी. इसी के आलोक में एसडीओ ने क्षेत्रीय परिवहन विभाग के अधिकारियों व वाहन मालिकों के साथ बैठक कर यात्री किराया तय किया है. बुधवार को कार्यालय कक्ष में पत्रकार वार्ता में डॉ अग्रहरि ने बताया कि प्रति किलोमीटर 80 पैसे की दर से किराया निर्धारित किया गया है. उन्होंने रूट पर चलनेवाली यात्री बस एवं तमाम छोटे वाहनों से प्रति किमी 80 पैसे की दर से ही किराया लेने का निर्देश दिया है. अधिक किराया वसूलने पर चालकों एवं वाहन मालिकों पर कार्रवाई करने की बात कही गयी है. लिए गये निर्णय के अनुसार अब रांची का भाड़ा 80 रुपये होगा. जबकि लातेहार से रेलवे स्टेशन पांच किलोमीटर के लिए किराया यात्रियों को पांच रुपये देना होगा. एसडीओ ने बताया कि रांची से लातेहार के यात्रियों के लिए बसों में कम से कम पांच सीट आरक्षित करने का भी निर्देश दिया गया है. उन्होंने शहर के टेंपो चालकों को निर्धारित जगहों पर ही टेंपो लगाने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola