लावारिस इनोवा कार से 30 पेटी शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन

लावारिस इनोवा कार से 30 पेटी शराब बरामद

विज्ञापन

चंदवा़ पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चंदवा पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रणधीर कुमार के नेतृत्व में चलाये गये विशेष छापामारी अभियान के दौरान कुजरी गांव के समीप से एक लावारिस इनोवा क्रिस्टा कार (जेएच01 सीए-5365) को जब्त किया गया है. 30 पेटियों में भरी थी शराब : वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को उसके भीतर से 30 पेटी अवैध शराब बरामद हुई. जब्त की गयी खेप में रॉयल चैलेंज और ””””8 पीएम”””” ब्रांड की 180 एमएल वाली कुल 720 बोतलें (प्रत्येक पेटी में 24 बोतलें) पायी गयीं हैं. पुलिस ने शराब के साथ ही तस्करी में प्रयुक्त महंगी लग्जरी कार को भी जब्त कर लिया है. भनक लगते ही भागे तस्कर : अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिस की घेराबंदी की भनक लगते ही तस्कर पकड़े जाने के डर से वाहन को कुजरी नदी के समीप खड़ा कर जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गये. पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची, तब तक चालक और उसके साथी वहां से जा चुके थे. जांच में जुटी पुलिस : चंदवा थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब वाहन नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाने और फरार तस्करों की पहचान करने में जुटी है. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के शराब माफियाओं में हड़कंप व्याप्त है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola