किसी प्रलोभन में पड़ कर न करें मतदान: डॉ अशोक भगत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
लातेहार : विकास भारती बिशुनपुर के तत्वावधान में गारू प्रखंड के नीलांबर पीतांबर छात्रावास में पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं का मतदाता जागरूकता सह सम्मेलन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विकास भारती, विशुनपुर के सचिव पद्मश्री डॉ अशोक भगत ने कहा कि झारखंड में स्थायी सरकार बनाने के लिए निष्पक्ष चुनाव आवश्यक है. उन्होंने बिना […]
विज्ञापन
लातेहार : विकास भारती बिशुनपुर के तत्वावधान में गारू प्रखंड के नीलांबर पीतांबर छात्रावास में पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं का मतदाता जागरूकता सह सम्मेलन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विकास भारती, विशुनपुर के सचिव पद्मश्री डॉ अशोक भगत ने कहा कि झारखंड में स्थायी सरकार बनाने के लिए निष्पक्ष चुनाव आवश्यक है.
उन्होंने बिना किसी भय व प्रलोभन के अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की. श्री भगत ने कहा कि जितना अधिक मतदान होगा हमारा लोकतंत्र उतना ही अधिक मजबूत होगा. उन्होंने विकास भारती के कार्यकर्ताओं को मतदान के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने एवं शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जनसंपर्क करने की बात कही.
उन्होंने कहा कि दारू, साड़ी व नोट के प्रलोभन में पड़ कर नहीं बल्कि बेहतर प्रदेश व बेहतर राष्ट्र के निर्माण एवं शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार एवं स्वावलंबन के साथ विकास के लिए मतदान करने की अपील की. शिविर में मनिका विधानसभा क्षेत्र के 58 पंचायत से 1400 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन जिला संयोजक धनजंय कश्यप ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










