लातेहार : दहेज में बाइक नहीं मिली, पत्नी की हत्या

Updated:
विज्ञापन

हेरहंज : लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के बिजरा गांव में दहेज में बाइक के लिए पति शहजाद अंसारी ने ही नवविवाहिता पत्नी गुलनाज बेगम (19) की हत्या कर दी. गुरुवार देर शाम हुई घटना के बाद से पति फरार है. मृतका के पिता इसराइल अंसारी के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर […]

विज्ञापन

हेरहंज : लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के बिजरा गांव में दहेज में बाइक के लिए पति शहजाद अंसारी ने ही नवविवाहिता पत्नी गुलनाज बेगम (19) की हत्या कर दी. गुरुवार देर शाम हुई घटना के बाद से पति फरार है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मृतका के पिता इसराइल अंसारी के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थाना में दिये आवेदन में इसराइल अंसारी ने कहा है कि दस माह पहले (सितंबर 2018 में) उनकी बेटी गुलनाज का निकाह बिजरा गांव निवासी शहजाद अंसारी (पिता-मो मेराज अंसारी) के साथ हुआ था. शादी के बाद से ही बाइक के लिए दामाद हर दिन बेटी के साथ मारपीट करता था. बेटी के कहने पर उन्होंने बाइक के लिए शोरूम में पैसा जमा करा दिया था. इस बीच गुरुवार शाम को पता चला कि शहजाद ने गुलनाज की हत्या कर दी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola