छत्तीसगढ़ की तीन महिला पॉकेटमार गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2019 12:48 AM
महुआडांड़ : महुआडांड़ बाजार में आयी एक महिला के पर्स से रुपये निकालते हुए तीन महिला पॉकेटमारों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. एक महिला पॉकेटमार खरीदारी कर रही अनिमा खाखा के पर्स से पैसे निकाल रही थी. तभी ऐन मौके पर उसे पता चल गया और वह शोर मचाने लगी. […]
महुआडांड़ : महुआडांड़ बाजार में आयी एक महिला के पर्स से रुपये निकालते हुए तीन महिला पॉकेटमारों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. एक महिला पॉकेटमार खरीदारी कर रही अनिमा खाखा के पर्स से पैसे निकाल रही थी. तभी ऐन मौके पर उसे पता चल गया और वह शोर मचाने लगी.
शोर सुनकर वहां मौजूद लोग इकट्ठा हुए और पॉकेटमार महिला सहित उसकी दो अन्य सहयोगियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. अनिता खाखा ने महुआडांड़ थाना में चोरी का एक मामला दर्ज कराया गया है. प्रभारी थानेदार ठाकुर प्रसाद सिंह ने बताया कि तीनों महिला पॉकेटमारों के पास से 4800, 3250 व 235 रुपये बरामद किये गये हैं.
तीनों महिलाएं बलरामपुर, छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं. उनकी पहचान लहंगी बाई, बसंती गिरी और नवंबिया गिरी के रूप में हुई. उन्हें गिरफ्तार कर जेल लातेहार भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










