श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए ग्रामीण एकजुट

Updated:
विज्ञापन

चंदवा : चेतर पंचायत अंतर्गत पिपरापानी गांव के सिंह टोला में श्री राम स्वराज सेवा समिति के बैनर तले भगवान श्री राम चंद्र के मंदिर निर्माण का काम शुरू किया गया है. समिति के संस्थापक सह अध्यक्ष संजय कुमार यादव के नेतृत्व में निर्माण काम शुरू किया गया है. कई वर्षों से ग्रामीण यहां मंदिर […]

विज्ञापन

चंदवा : चेतर पंचायत अंतर्गत पिपरापानी गांव के सिंह टोला में श्री राम स्वराज सेवा समिति के बैनर तले भगवान श्री राम चंद्र के मंदिर निर्माण का काम शुरू किया गया है. समिति के संस्थापक सह अध्यक्ष संजय कुमार यादव के नेतृत्व में निर्माण काम शुरू किया गया है. कई वर्षों से ग्रामीण यहां मंदिर निर्माण की सोच रहे थे. पूर्व में भी उक्त स्थान पर लोग पूजा-पाठ करते आ रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

समिति के जिलाध्यक्ष शिवकेश्वर यादव के अलावा उपाध्यक्ष दिनेश यादव, कोषाध्यक्ष दिवाकर यादव, दशरथ यादव, जामुन यादव, जितेंद्र यादव, सुभाष लोहरा, विजय लोहरा, कमलेश, रूपलाल गंझु, बाबूलाल सिंह, सुरेंद्र सिंह समेत दर्जनों लोग मंदिर निर्माण के लिये जी-जान से लगे हैं. लोगों ने चंदवा समेत आसपास के प्रखंडवासियों से मंदिर निर्माण में आर्थिक रूप से सहयोग की अपील भी की है. समिति अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि गांववासियों का मन है कि उक्त स्थान पर मंदिर बने. इसके लिए सभी एकजुटता के साथ बढ़ चले हैं. लोगों से सहयोग की अपील की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola