मनिका, बारियातु व महुआडांड़ बीडीओ का वेतन रोकें : उपायुक्त

लातेहार: उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में स्वच्छ भारत मिशन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि जिले को 31 दिसंबर तक ओडीएफ करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उन्होंने इस कार्य को पूर्ण करने के लिए […]
लक्ष्य की पूर्ति नहीं होने पर मनिका ,बारियातु एवं महुआडांड़ के बीडीओ के वेतन बंद करने का निर्देश दिया. वही एसबीएम के कार्य की प्रगति नहीं होने पर सभी प्रखंड कोऑर्डिनेटर, सोशल मोबलाइजर का भी वेतन अगले आदेश तक बंद करने का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों से कहा कि अधिकारी मिले लक्ष्य के अनुरूप कार्य करें, अन्यथा विभागीय कार्रवाई के लिए तैयार रहे. उन्होंने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारियों को समन्वय बनाकर सरकार द्वारा एसबीएम एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के मिले लक्ष्य को पूर्ण करने की बात कही.
उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अब तक किये गये आवास निर्माण को फोटो अपलोड एवं एमआइएस दो दिनों के अंदर करने की बात कही. बैठक में उपायुक्त श्री गुप्ता ने निर्देश दिया कि शौचालय निर्माण कार्य करवाने के साथ-साथ उसके उपयोगिता पर भी ध्यान दें. मौके पर उप विकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह, अपर समाहर्ता नेलशम एयोन बागे, डीआरडीए निदेशक संजय कुमार भगत आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




