करमा में वॉलीबॉल खेल रहे लोगों से विवाद, समझाने पहुंचे पैंथर जवान से धक्का-मुक्की मामले में दो भाई गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

झुमरीतिलैया के करमा में वॉलीबॉल खेलने के दौरान हुए विवाद में दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. नशे में धुत होकर जवानों से बदसलूकी करना पड़ा भारी.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के करमा में शनिवार की देर शाम दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. जानकारी के अनुसार, करमा स्थित खीर मोहन दुकान के पीछे कुछ लोग वॉलीबॉल खेल रहे थे. इसी दौरान करमा निवासी देवनारायण सिंह का पुत्र मनीष कुमार नशे की हालत में वहां पहुंचकर लोगों से झगड़ा करने लगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

पैंथर जवान के साथ धक्का-मुक्की

इसकी जानकारी मिलने पर उसका बड़ा भाई सनी कुमार भी वहां पहुंच गया. मामला बढ़ता देख लोगों ने इसकी सूचना पैंथर जवानों को दी. पैंथर जवान मौके पर पहुंचकर सभी को समझाने का प्रयास करने लगे. इसी दौरान सनी कुमार ने पैंथर जवान के साथ धक्का-मुक्की करते हुए अभद्र व्यवहार किया.

दोनों भाइयों पर प्राथमिकी दर्ज

मामला बढ़ता देख पैंथर जवानों ने गश्ती दल को सूचना दी. गश्ती दल मौके पर पहुंचा और मनीष कुमार और सनी कुमार को गिरफ्तार कर तिलैया थाना ले आया. पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धारा के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया.

ये भी पढ़ें: मोकतमा के पीएम श्री स्कूल में 20 लाख से बन रहे शौचालय पर सवाल, प्राक्कलन के विपरीत निर्माण का आरोप


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola