Watch Video: कोडरमा में बाइक को 100 मीटर तक घसीटता ले गया ट्रक, युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Koderma Road Accident: तिलैया के रांची-पटना बाइपास पर ट्रक की टक्कर से 24 वर्षीय बाइक सवार विनय कुमार की मौत हो गयी. हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया.

विज्ञापन

कोडरमा. कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के रांची-पटना रोड बाइपास स्थित श्रीराम धर्म कांटा के समीप तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से सोमवार देर रात बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान 24 वर्षीय विनय कुमार, पिता प्राण सिन्हा, निवासी मडुआटांड़ (ढोलीटांड़), तिलैया के रूप में की गयी है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, विनय कुमार कोडरमा स्टेशन के समीप फास्ट फूड सेंटर चलाता था. घटना के समय वह बाइक से अपने भतीजे को लाने जा रहा था. इसी दौरान श्रीराम धर्म कांटा के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में विनय गंभीर रूप से घायल हो गया.

बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया ट्रक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी. बाइक को अपनी चपेट में लेने के बाद ट्रक उसे करीब 100 मीटर तक घसीटता चला गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया.

ये भी पढ़ें: झारखंड में अनाज गोदामों की हर तीन महीने होगी जांच, कमी मिली तो अफसरों पर गिरेगी गाज

अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम

गंभीर रूप से घायल विनय को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ये भी पढ़ें: Diwali Chhath Special Train: बिहार जाना आसान! झारखंड होकर चलेगी राउरकेला-झंझारपुर ट्रेन, देखें शेड्यूल

फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. दुर्घटना में शामिल ट्रक का नंबर जेएच 02 बीजेड 6124 बताया गया है, जबकि बाइक का नंबर जेएच 12 पी 4423 है. पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी है. वहीं, फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है.

पुलिस | Prabhat Khabar Network
घटना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी | Prabhat Khabar Network
ट्रक | Prabhat Khabar Network
जब्त ट्रक| Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola