डीवीसी प्रबंधन विस्थापितों की कर रहा है अनदेखी

Updated:
विज्ञापन

केटीपीएस के विस्थापितों की बैठक

विज्ञापन

: केटीपीएस के विस्थापितों की बैठक जयनगर. केटीपीएस के विस्थापितों की बैठक फोरलेन चौक स्थित अमित लाइन होटल परिसर में हुई. अध्यक्षता विस्थापितों के नेता सुरेश यादव ने की. संचालन अरुण यादव ने किया. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्लांट फेज टू का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. इसके बाद भी इसके विस्थापित रोजी रोजगार के लिए भटक रहे हैं. बाहर के लोगों से काम कराया जा रहा है, सामग्री आपूर्ति भी बाहरी लोग कर रहे हैं. जमीन देने वाले लोग सिर्फ धूल फांक रहे हैं. डीवीसी प्रबंधन विस्थापितों की अनदेखी कर रहा है. जबकि नियोजन के तहत सरकार के नियमानुसार 75 प्रतिशत विस्थापित लोगों को रोजगार मुहैया कराना है. सुरेश यादव ने कहा कि स्थानीय मजदूरों से 12 घंटे काम लेकर आठ घंटे की मजदूरी दी जाती है. यह शोषण का सिलसिला लंबे समय से चलता आ रहा है, मगर यह चलने नहीं देंगे. युवा नेता उमेश यादव ने कहा कि प्रबंधन आरएनएन पॉलिसी के तहत छूट गये लोगों का नाम विस्थापितों की सूची में जोड़ें. फोरलेन व आसपास को जोड़ने वाली सड़क पर स्ट्रीट लाइट लगायी जाये. दो फरवरी को डीवीसी प्रबंधन व जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया. बैठक में पोखराज राणा, सुखदेव यादव, ललित शर्मा, रंजीत पंडित, मनोहर राणा, पिंटू सिंह, भुवनेश्वर प्रसाद, मनोज साव, अमन कुमार, सुभाष यादव, मंटू यादव, सुभाष पासवान, विकास कुमार राणा, दमोदर यादव, सतीश भारती, अजय कुमार शर्मा, राजू कुमार यादव, उमेश कुमार, रामदेव मोदी सहित काफी संख्या में विस्थापित परिवार के लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola