हजारीबाग की शादी में खपाने ले जा रहा था 40 किलो पनीर, कोडरमा में पुलिस ने पकड़ा
कोडरमा पुलिस ने 40 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है. पटना का एक युवक हजारीबाग की शादी में सप्लाई करने जा रहा था. खाद्य सुरक्षा अधिकारी इसकी जांच करेंगे.
झुमरीतिलैया: कोडरमा थाना पुलिस ने रविवार को सुभाष चौक के समीप कार्रवाई करते हुए करीब 40 किलो संदिग्ध पनीर बरामद किया है. पुलिस ने इस मामले में पटना निवासी प्रमोद कुमार यादव को पकड़ा है. बताया जा रहा है कि पनीर को हजारीबाग में एक शादी समारोह में सप्लाई करने के लिए ले जाया जा रहा था. हालांकि, पनीर नकली है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी.
पटना से ट्रेन से पहुंचा था कोडरमा
थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि आरोपी पटना से ट्रेन के माध्यम से कोडरमा पहुंचा था. यहां से बस पकड़कर हजारीबाग जाने की तैयारी में था. इसी दौरान पुलिस ने सुभाष चौक के पास उसे पकड़ लिया. उसके पास से करीब 40 किलो पनीर बरामद किया गया.
खाद्य सुरक्षा अधिकारी करेंगे जांच
थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को बुलाया गया है. पनीर के नमूने की जांच के बाद उसकी गुणवत्ता और वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए