सैनिक स्कूल, तिलैया के पूर्ववर्ती छात्र जयप्रकाश ने फतह की माउंट एवरेस्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 May 2019 1:12 AM
कोडरमा : सैनिक स्कूल तिलैया के पूर्ववर्ती छात्र और वर्तमान में सेना में बतौर लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात जयप्रकाश कुमार ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह कर लिया है. फुसरो (बोकारो) के रहने वाले जयप्रकाश ने 16 मई की सुबह 8:30 बजे 8848 मीटर ऊंचे एवरेस्ट के शिखर पर […]
कोडरमा : सैनिक स्कूल तिलैया के पूर्ववर्ती छात्र और वर्तमान में सेना में बतौर लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात जयप्रकाश कुमार ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह कर लिया है. फुसरो (बोकारो) के रहने वाले जयप्रकाश ने 16 मई की सुबह 8:30 बजे 8848 मीटर ऊंचे एवरेस्ट के शिखर पर पांव रखा. उनकी इस उपलब्धि पर सैनिक स्कूल तिलैया में हर्ष का माहौल है. जयप्रकाश ने अगस्त 2017 में माउंट एवरेस्ट विजय की तैयारी शुरू कर दी थी. एनएसजी ने बतौर टीम लीडर जयप्रकाश को चुना और विशेष ट्रेनिंग दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










