पेट्रोल पंप से 33 हजार की लूट, लोगों में दहशत

Published at :26 Apr 2014 3:37 AM (IST)
विज्ञापन
पेट्रोल पंप से 33 हजार की लूट, लोगों में दहशत

चंदवाराः तिलैया डैम ओपी अंतर्गत बांङोडीह फोर लेन स्थित अमृत फ्यूल्स नामक पेट्रोल पंप से शुक्रवार की रात करीब 8.30 बजे लुटेरों ने 33 हजार रुपये लूट लिये. घटना को हथियार से लैस छह अपराधियों ने अंजाम दिया. बताया जाता है कि अपराधी अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार होकर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे और वहां […]

विज्ञापन

चंदवाराः तिलैया डैम ओपी अंतर्गत बांङोडीह फोर लेन स्थित अमृत फ्यूल्स नामक पेट्रोल पंप से शुक्रवार की रात करीब 8.30 बजे लुटेरों ने 33 हजार रुपये लूट लिये. घटना को हथियार से लैस छह अपराधियों ने अंजाम दिया. बताया जाता है कि अपराधी अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार होकर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे और वहां पर कार्यरत कर्मचारी को पिस्टल के बल पर बंधक बना लिया.

रुपये लेने के बाद सभी फरार हो गये. देर रात घटनास्थल पर डीएसपी हरि लाल यादव पहुंचे हुए थे. इसी पेट्रोल पंप से कुछ माह पहले लुटेरों ने हजारों रुपये लूटे थे. गुरुवार की रात इसी पेट्रोल पंप के पास स्थित एक घर में पिस्टल के बल पर अपराधियों ने हजारों की लूट की है. लगातार दो घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola