समिति ने नाली निर्माण पर लगायी रोक

कोडरमा बाजार झारखंड विधानसभा के आंतरिक संसाधन समिति के सभापति व बरही विधायक मनोज यादव, समिति के सदस्य सह जमुआ विधायक केदार हाजरा बुधवार को कोडरमा पहुंचे. उन्होंने परिसदन भवन में समिति के सभापति की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विभागों से राजस्व संग्रह की समीक्षा की. राजस्व से संबंधित विभागों की […]
बैठक के बाद समिति के सभापति मनोज यादव व सदस्य केदार हाजरा ने बताया कि कोडरमा में राजस्व वसूली की स्थिति लक्ष्य के अनुरूप ही है. जहां कमी पायी गयी उसे अविलंब ठीक करने और राजस्व वसूली में तेजी लाने समेत कई निर्देश दिये गये हैं. बताया गया कि बैठक के दौरान नगर पंचायत से 70 लाख की लागत से ध्वजाधारी धाम से राजा तालाब तक नाली निर्माण का मामला आया. सभापति व सदस्य ने बताया कि उक्त नाली से बरसात का पानी राजा तालाब में लाने की बात अधिकारी द्वारा बतायी गयी.
उक्त योजना पर फिलहाल रोक लगाते हुए आम जन से योजना के बाबत राय लेने और संबंधित योजना को उपायुक्त के समक्ष रखने का निर्देश दिया. विधायक सह समिति के सदस्य केदार हाजरा ने उक्त योजना के औचित्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि बरसात का मौसम मात्र तीन माह का होता है. ऐसे में इतनी दूरी से बारिश का पानी तालाब में ले जाने का औचित्य समझ में नहीं आता है. उन्होंने सिटी मैनेजर को शहरवासियों से उक्त योजना के संदर्भ में राय लेने और डीसी के समक्ष फाइल प्रस्तुत कर मंतव्य लेने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




