नियमों का पालन करना सीखाता है खेल

Updated:
विज्ञापन

लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

खूंटी स्थित लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि खूंटी धर्मप्रांत के बिशप विनय कंडुलना और विशिष्ट अतिथि मुख्यालय डीएसपी अखिल नीतीश कुजूर ने किया. प्रतियोगिता की शुरुआत ध्वजारोहण और मार्च पास्ट से किया गया. मुख्य अतिथि बिशप विनय कंडुलना ने कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व जैसे गुणों को भी विकसित करता है. पढ़ाई के साथ-साथ खेल जीवन में संतुलन बनाये रखने में सहायक होते हैं. विशिष्ट अतिथि डीएसपी अखिल नितीश कुजूर ने विद्यार्थियों से कहा कि खेल हमें नियमों का पालन करना, हार-जीत को स्वीकार करना और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना सिखाता है. ऐसे आयोजनों से बच्चों में सकारात्मक ऊर्जा और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास होता है. खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. उनके बीच विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. जिसमें विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों ने सम्मानित किया. मौके पर प्राचार्य फादर सुमन प्रभात टोप्पो, फादर अमृत लकड़ा, फादर इमानुएल बारला, फादर स्वर्ण टिग्गा, फादर बिमल मिंज, सिस्टर अभा, सिस्टर मैग्डली सहित अन्य उपस्थित थे.

लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजनB

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola