महिला किसानों के बीच राशन सामग्री वितरित
Author Anand ram mahto
Updated:
विज्ञापन

बुंडू प्रखंड की पांच महिला किसानों को मुफ्त में राशन की सामग्री का वितरण किया गया.
विज्ञापन
बूंडू. उद्योगिनी संस्था और ओरेकल परियोजना प्रयास के द्वारा बुंडू प्रखंड की पांच महिला किसानों को मुफ्त में राशन की सामग्री का वितरण किया गया. उद्योगिनी संस्था के समन्वयक शक्ति पद महतो ने बताया कि महिलाओं को छोटे-छोटे उद्यम चलाने के लिए पूंजी और आर्थिक सहयोग देकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए लाह खेती बकरी पालन और मुर्गी पालन का प्रशिक्षण देती है. लाह उत्पादन के लिए सिमयेलता पौधा भी उपलब्ध कराती हैं. मौके पर संस्था के कार्यकर्ता सुबधन महतो, शक्तिपद महतो, महिला किसान शांति देवी, तिजोरी देवी, मीनी देवी, अघनी कुमारी, धनमनिया लकड़ा मौजूद थे. स्थानीय लोगों ने संस्था के कार्य की प्रशंसा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










