रजिस्ट्रेशन कराने की अवधि खत्म होने से किसान परेशान
Updated at : 09 Dec 2016 7:52 AM (IST)
विज्ञापन

बुंडू. बुंडू स्थित लैंपस परिसर में सरकारी धान खरीद केंद्र में 30 नवंबर को किसानों का रजिस्ट्रेशन कराने की अवधि समाप्त हो गयी है. अब सरकार उन्हीं किसानों का धान खरीदेगी, जिन्होंने लैंपस में अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. इस वर्ष सरकार ने धान का खरीद मूल्य 16 रुपये तय किया है. अभी भी क्षेत्र के […]
विज्ञापन
बुंडू. बुंडू स्थित लैंपस परिसर में सरकारी धान खरीद केंद्र में 30 नवंबर को किसानों का रजिस्ट्रेशन कराने की अवधि समाप्त हो गयी है. अब सरकार उन्हीं किसानों का धान खरीदेगी, जिन्होंने लैंपस में अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. इस वर्ष सरकार ने धान का खरीद मूल्य 16 रुपये तय किया है.
अभी भी क्षेत्र के लाखों किसान अपना धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाये हैं. वे कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. जिन किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाये हैं, उनका आरोप है कि सरकार ने रजिस्ट्रेशन कराने के लिए गांव-गांव, हाट बाजारों में लाउडस्पीकर से प्रचार-प्रसार नहीं कराया. प्रचार-प्रसार नहीं होने कराने के कारण किसानों को रजिस्ट्रेशन कराने की जानकारी नहीं मिली. ऐसे में किसान बिचौलियों को ओने-पौने दामों में धान बेचने को विवश हैं. वर्तमान में धान का बाजार भाव 10.30 रुपये प्रति किलो है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




