हाथी ने दो लोगों को मार डाला

Updated at : 12 Oct 2014 2:44 AM (IST)
विज्ञापन
हाथी ने दो लोगों को मार डाला

मुरी:झालदा क्षेत्र में शुक्रवार को जंगली हाथियों ने दो लोगों को मार डाला. मारे गये लोगों में कोटशिला थान क्षेत्र के शारदा मांझी (69) व बागमुंडी थाना क्षेत्र के सिटीदिरी निवासी गुरुचरण सिंह मुंडा (36) शामिल हैं. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुरुलिया भेज दिया गया है. ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार को शारदा मांझी […]

विज्ञापन

मुरी:झालदा क्षेत्र में शुक्रवार को जंगली हाथियों ने दो लोगों को मार डाला. मारे गये लोगों में कोटशिला थान क्षेत्र के शारदा मांझी (69) व बागमुंडी थाना क्षेत्र के सिटीदिरी निवासी गुरुचरण सिंह मुंडा (36) शामिल हैं. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुरुलिया भेज दिया गया है. ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार को शारदा मांझी अपने घर के समीप खेत में मवेशियों को चरा रहा था. इसी बीच समीप के जंगल से एक जंगली हाथी आ पहुंचा.

शारदा जब तक कुछ समझ पाता, हाथी ने उसे मार डाला. इसके कुछ ही देर बाद अयोध्या पहाड़ के समीप हाथी पहुंचा. उस वक्त गुरुचरण सिंह मुंडा अपने तीन साथियों के साथ बागमुंडी बाजार से लौट रहा था. हाथी ने गुरुचरण सिंह मुंडा को भी पटक कर मार डाला, लेकिन उसके साथी भागने में सफल रहे. ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के पदाधिकारी पहुंचे और मामले की जानकारी ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola