खूंटी में उत्पाद विभाग की छापेमारी, 150 लीटर चुलाई शराब बरामद
शराब नष्ट करती पुलिस | Prabhat Khabar Network
खूंटी में उत्पाद विभाग ने त्योहारी सीजन के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. 150 लीटर चुलाई शराब जब्त की गई है.
खूंटी: आगामी त्योहारों के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया. उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने खूंटी पुलिस के सहयोग से खूंटी टोली, लियाकत अली लेन और रांची-खूंटी मार्ग के विभिन्न लाइन होटलों व ढाबों में छापेमारी की.
150 लीटर चुलाई शराब बरामद
छापेमारी के दौरान 150 लीटर चुलाई शराब बरामद की गयी. अवैध शराब के कारोबार में शामिल विक्रेताओं के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: Ranchi : पंडाल जाने के रास्ते में दिखे खुला नाला तो तुरंत दें सूचना, निगम ने जारी किया Toll Free नंबर
जारी रहेगा छापेमारी अभियान
उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा. त्योहारों के दौरान अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विभाग की टीम लगातार कार्रवाई करेगी.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए