लाभुकों को सीधे मिलेगा संपूर्ण आहार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Oct 2019 1:18 AM
खूंटी : महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग के तहत टेक होम राशन का मंगलवार को ओंडरा गांव में राज्य स्तर पर शुरुआत की गयी. योजना का लाभ गांव के 30 लाभुकों को मिला. मुख्य अतिथि विभाग के सीइओ राजीव कुमार ने बताया कि योजना के तहत छह माह से तीन साल के बच्चे, […]
खूंटी : महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग के तहत टेक होम राशन का मंगलवार को ओंडरा गांव में राज्य स्तर पर शुरुआत की गयी. योजना का लाभ गांव के 30 लाभुकों को मिला. मुख्य अतिथि विभाग के सीइओ राजीव कुमार ने बताया कि योजना के तहत छह माह से तीन साल के बच्चे, गर्भवती महिला, धातृ महिला और अति कुपोषित बच्चों को आवश्यक संपूर्ण आहार दिया जायेगा.
संपूर्ण आहार में चावल, अरहर दाल, मूंगफली, गुड़ और आलू दिया जाता है. वर्तमान में यह आहार आंगनबाड़ी से दिया जाता था. टेक होम राशन योजना के तहत आहार की आपूर्ति अब सखी मंडलों और सेविकाएं करेंगी. सखी मंडल के सदस्यों द्वारा अपने गांव में आहार में शामिल सामग्रियों की पैकेजिंग की जायेगी. इसके बाद सेविकाओं के माध्यम से आहार सीधे लाभुकों तक पहुंचाया जायेगा. मौके पर मुख्य प्रचालक पदाधिकारी विष्णु परिदा आदि अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










