खूंटी : पुनर्मतगणना की मांग को लेकर हाइकोर्ट में दायर की याचिका
खूंटी : खूंटी लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने पुनर्मतगणना की मांग को लेकर झारखंड हाइकोर्ट में चुनाव याचिका दायर की है. प्रार्थी की अोर से अधिवक्ता सुमित गड़ोदिया ने याचिका दायर की. प्रार्थी ने याचिका में मतगणना पर सवाल उठाया है. 10 जून को दायर की गयी याचिका में कहा […]
खूंटी : खूंटी लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने पुनर्मतगणना की मांग को लेकर झारखंड हाइकोर्ट में चुनाव याचिका दायर की है. प्रार्थी की अोर से अधिवक्ता सुमित गड़ोदिया ने याचिका दायर की. प्रार्थी ने याचिका में मतगणना पर सवाल उठाया है. 10 जून को दायर की गयी याचिका में कहा गया कि मतगणना में कुल मतों से अधिक मतों की गिनती की गयी है.
आपके शहर में
इसके अलावा भी कई अन्य बिंदुओं पर सवाल उठाते हुए उन्होंने दोबारा मतगणना करने की मांग रखी है. उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा को 1,445 मतों से पराजित कर दिया था. मतगणना की समाप्ति के बाद रिटर्निंग अफसर ने अर्जुन मुंडा को विजयी होने का प्रमाण पत्र दे दिया, जबकि उनकी आपत्तियों पर रिटर्निंग अफसर ने ध्यान नहीं दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए