Karate: कराटे चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने जीता रजत व कांस्य पदक
कराटे चैंपियनशिप में झारखंड की रिया ने रजत और मानसिंह ने कांस्य पदक जीता है.
रांची. शिकोकाइ कराटै इंटरनेशनल इंडिया के तत्वावधान में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एक से चार अगस्त तक इंडिपेंडेंट कप कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था. इसमें राज्य प्रतिनिधि सह वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के कोच हेजाज असदक की अगुवाइ में झारखंड के खिलाड़ी दो पदक जीते. इसमें 40 किलोग्राम भार वर्ग में रिया कुमारी ने रजत पदक ओर 52 किलोग्राम भार वर्ग में अरिशाल मानसिंह ने कांस्य पदक जीता. वहीं इस प्रतियोगिता में रविवार को सब जूनियर वर्ग में झारखंड के कुल 25 खिलाड़ी भाग लेंगे. झारखंड टीम से कुल 35 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं. टीम का मैनेजर सचिन कुमार को बनाया गया है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए