पुरुष हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने पर मना विजयोत्सव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Aug 2024 9:39 PM
नगर स्थित चंचला मंदिर चौक में हॉकी टीम एवं जिला कुश्ती संघ की ओर से सैकड़ों हॉकी, कुश्ती खिलाड़ी व खेल प्रेमियों ने आतिशबाजी की.
जामताड़ा. नगर स्थित चंचला मंदिर चौक के प्रांगण में हॉकी टीम एवं जिला कुश्ती संघ की ओर से सैकड़ों हॉकी, कुश्ती खिलाड़ी व खेल प्रेमियों ने आतिशबाजी की. एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार कर भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी. इस अवसर पर डीडी भंडारी ने कहा कि यह हम भारतियों के लिए गर्व का विषय है कि हॉकी खेल पुनः अपने मुकाम पर वापस कर रहे हैं. वहीं जिला कुश्ती संघ के महासचिव दीपक दुबे ने बताया कि पूर्व टोक्यो ओलंपिक में भी भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता था. फिर इस बार भी पेरिस ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता. मौके पर हॉकी टीम के महासचिव डॉ भास्कर चांद, उपाध्यक्ष संजय परशुरामका, सूरज कुमार पासवान, डॉ हृदयानंद, इम्तियाज अंसारी, अर्जुन बेसरा, विजय हांसदा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










