नम आंखों से मां काली की प्रतिमा का किया गया विसर्जन

मां काली मंदिर परिसर में स्थापित मां काली की प्रतिमा को नम आंखों से विदाई दी गयी.
फतेहपुर. मां काली मंदिर परिसर में स्थापित मां काली की प्रतिमा को नम आंखों से विदाई दी गयी. इस दौरान श्रद्धालुओं ने ढोल-बाजे के साथ मां का जयकारे लगाते हुए स्थानीय कालीभासा तालाब में मां काली की प्रतिमा का विसर्जन किया. मालूम हो कि फतेहपुर में मां काली की पूजा बड़े ही धूमधाम होती है, जहां मुख्य पुरोहित ने गुरुवार की रात्रि में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां की पूजा अर्चना की. वहीं मां काली के दर्शन, नमन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. शुक्रवार को फतेहपुर में मेले का आयोजन भी किया गया, जहां लोगों ने मेले का भरपूर आनंद उठाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




