बारिश ने छीना गरीब का आशियाना! मकान ढहा, 6 सदस्यों के सामने बेघर होने का संकट
मदद की आश में पीड़ित परिवार.
लगातार बारिश ने बूटबेरिया में बसरुद्दीन अंसारी का कच्चा मकान ढहा दिया. 6 सदस्यीय परिवार पर बेघर होने का खतरा. तत्काल सहायता की अपील.
निकेश कुमार,नारायणपुर . प्रखंड क्षेत्र की बूटबेरिया पंचायत में लगातार हो रही बारिश के कारण बसरुद्दीन अंसारी का कच्चा मकान अचानक गिर गया . मकान के ध्वस्त होने के बाद छह सदस्यों के परिवार के सामने रहने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है . पीड़ित परिवार ने प्रशासन से तत्काल सहायता और आवास उपलब्ध कराने की गुहार लगायी है .
आपके शहर में
लगातार बारिश से कमजोर हो गया था मकान
बसरुद्दीन अंसारी ने बताया कि कच्चा मकान ही उनके परिवार के रहने का एकमात्र सहारा था . लगातार बारिश के कारण मकान की दीवारें और छत कमजोर हो गयी थीं . इसी बीच अचानक मकान भरभराकर गिर गया . घटना के बाद परिवार के सभी छह सदस्यों के सामने सुरक्षित ठिकाने की समस्या उत्पन्न हो गयी है .

आर्थिक स्थिति कमजोर, नया घर बनाना मुश्किल
पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है . बसरुद्दीन अंसारी ने बताया कि मकान गिरने के बाद वह तत्काल नया घर बनाने की स्थिति में नहीं हैं . बारिश का मौसम होने के कारण परिवार को खुले आसमान के नीचे रहने की चिंता सता रही है . ऐसे में प्रशासनिक मदद नहीं मिली तो परिवार की परेशानी और बढ़ सकती है .
अंचल कार्यालय में दिया आवेदन
घटना के संबंध में बसरुद्दीन अंसारी ने नारायणपुर अंचल कार्यालय में लिखित शिकायत देकर प्रशासन से सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है . पीड़ित ने आपदा राहत के तहत आर्थिक मदद के साथ-साथ परिवार के लिए आवास उपलब्ध कराने की भी गुहार लगायी है .
पीड़ित परिवार को उम्मीद है कि प्रशासन घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन करेगा और जल्द राहत उपलब्ध करायेगा .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए