जन शिकायत सह समाधान कार्यक्रम 18 को

जन शिकायत सह समाधान कार्यक्रम का आयोजन राज्य स्तर पर 18 दिसंबर बुधवार को किया जाना है.
नाला. जन शिकायत सह समाधान कार्यक्रम का आयोजन राज्य स्तर पर 18 दिसंबर बुधवार को किया जाना है. इसी के तहत प्लस टू उच्च विद्यालय नाला में भी शिविर लगाया जायेगा. इस दौरान आम नागरिकों से प्राप्त लिखित एवं मौखिक शिकायतों, समस्याओं पर प्रखंड कार्यालय एवं थाना, शाखा के पदाधिकारी से संपर्क स्थापित कर निष्पादन किया जायेगा. प्रखंड के प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी भाग लेकर आम नागरिकों के समस्याओं का निष्पादन करेंगे. यह जानकारी थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने दी. नागरिकों से आग्रह किया है कि अपने आस-पास, गांव-मोहल्लों के नागरिक जिनकी कोई समस्या, शिकायत है तो वे 18 दिसंबर बुधवार 11:00 बजे पूर्वाह्न उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










