छह रेलवे संगठनों की प्रतिष्ठा दांव पर, मतदान आज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रेलनगरी चिरेका में पिछले कई दिनों से चुनावी सरगर्मी मंगलवार को थम गयी.

विज्ञापन

मिहिजाम. रेलनगरी चिरेका में पिछले कई दिनों से चुनावी सरगर्मी मंगलवार को थम गयी. चुनाव को लेकर नगर के चारों ओर पार्क, विभिन्न साधन स्थल और सड़क किनारे विभिन्न संगठनों के झंडे सजाए गये थे. इस दौरान वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए प्रचार-प्रसार भी किये जा रहे हैं. कई जगहों पर रैलियां और बैठकें भी हो रही है. मंगलवार को यह सारा दौर समाप्त हो गयी. विभिन्न संगठनों की ओर से संगठन की मान्यता के लिए परीक्षा की घड़ी आ गयी है, जब रेल कर्मचारी अपने पसंद और विश्वास वाले संगठन पर बुधवार को अपने विश्वास का मुहर लगाएंगे और अपना वोट डालेंगे. कुल 6 संगठन इस चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं. सभी अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं, जिसका परिणाम आने वाला कल को पता चलेगा. चुनाव को लेकर विभिन्न जगहों पर 32 बूथ बनाए गए हैं. जिसमें 7000 से अधिक रेल कर्मचारी अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे. बताया गया की चुनाव प्रक्रिया के तहत ही सीक्रेट बैलेट पेपर से मतदाता मतपत्र का उपयोग कर मत पेटी में डालेंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola