पुलिस ने शव किया बरामद, हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

मालडीहा गांव के समीप से पुलिस ने एक शव को बरामद किया है.शव की पहचान बिंदापाथर थाना क्षेत्र के दुमदुमी गांव के साधु महतो (48) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

बिंदापाथर. मालडीहा गांव के समीप से पुलिस ने एक शव को बरामद किया है. शव की पहचान बिंदापाथर थाना क्षेत्र के दुमदुमी गांव के साधु महतो (48) के रूप में हुई है. मृतक की पत्नी सरमा देवी ने थाने में आवेदन देकर मालडीहा गांव के सोनालाल हेंब्रम पर साधु महतो की हत्या कर शव को तालाब के किनारे फेंक देने का आरोप लगाया है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है. इसमें सोनालाल हेंब्रम को नामजद आरोपी बनाया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेजा गया है. जानकारी के अनुसार मालहीहा गांव के समीप तालाब के किनारे मैदान में साधु महतो का शव पड़ा हुआ था. बगल में साइकिल पड़ी थी. स्थानीय लोगों की ओर से इसकी सूचना बिंदापाथर पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. थाना प्रभारी कुंदन कुमार वर्मा ने बताया कि आवेदन के आधार पर थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola