'मेरा विद्यालय निपुण, मैं भी निपुण 2.0’ के तहत 114 मूल्यांकनकर्ताओं को प्रशिक्षण
प्रशिक्षण में शामिल डीईओ व शिक्षक | Prabhat Khabar Network
एफएलएन बच्चों के आकलन हेतु 114 मूल्यांकनकर्ताओं को 'मेरा विद्यालय निपुण, मैं भी निपुण 2.0' कार्यक्रम में प्रशिक्षित किया गया. निपुण भारत मिशन की तैयारी.
जामताड़ा : मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय, जामताड़ा में जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेम्ब्रम की अध्यक्षता में ‘मेरा विद्यालय निपुण, मैं भी निपुण 2.0’ कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में जिले से चयनित सभी 114 मूल्यांकनकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया.
आपके शहर में
एफएलएन ग्रेड के बच्चों के आकलन पर जोर
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जिले के सरकारी विद्यालयों में एफएलएन ग्रेड के बच्चों का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण आकलन सुनिश्चित करना तथा निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करना रहा. इस दौरान प्रतिभागियों को आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया तथा बच्चों के सीखने के स्तर के आकलन से संबंधित जानकारी दी गयी.
व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर सिखायी मूल्यांकन की प्रक्रिया
एपीओ मनोज कुमार ने मूल्यांकनकर्ताओं को बताया कि विद्यालयों में बच्चों का आकलन किस प्रकार और किन गतिविधियों के माध्यम से किया जाना है. इसके लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि बच्चों के एफएलएन स्तर का सटीक और निष्पक्ष मूल्यांकन किया जा सके.
मास्टर ट्रेनर समेत प्रतिभागी रहे मौजूद
मौके पर पीएमयू जामताड़ा से आशीष कुमार सिंह तथा जिले से चयनित मास्टर ट्रेनर दुर्गेश कुमार दुबे, सैयद ईमाम, दिनेश करमाली, रामाशीष लाल समेत संबंधित विद्यालयों से चयनित प्रतिभागी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए