बाइक के चक्का में दुपट्टा फंसने से मां-बेटी घायल
नतुनडीह गांव के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला और एक युवती घायल हो गयीं.
मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर थाना क्षेत्र के नतुनडीह गांव के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला और एक युवती घायल हो गयीं. दोनों घायलों का प्रारंभिक इलाज सीएचसी नारायणपुर में किए जाने के बाद चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया. घटना के बारे में बताया कि अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के करमोई-सलैया निवासी तुरेन निशा (मां) और उनकी पुत्री आयशा अपने पुत्र के साथ बाइक से इलाज कराने मुर्गाडीह गांव आयी थी. वापस जाने के क्रम में बाइक के चक्का में दुपट्टा फंस जाने के कारण दोनों सड़क पर गिर कर घायल हो गये.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए