गुड्डू अंसारी हत्याकांड का अभियुक्त गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

नारायणपुर पुलिस ने हत्या मामले के अभियुक्त को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

नारायणपुर. नारायणपुर पुलिस ने हत्या मामले के अभियुक्त को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है. विदित हो कि 7 अगस्त 2023 को नारायणपुर थाना क्षेत्र के लोहारंगी पुलिया से कुछ ही दूर सुनसान स्थान से दिघारी निवासी गुड्डू उर्फ़ सगीर अंसारी (28 ) का शव बरामद किया गया था. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी. इस बाबत अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध नारायणपुर थाना कांड संख्या 50/2023 दर्ज कर पुलिस लगातार मामले की जांच पड़ताल कर रही थी. परिजनों ने यह बताया था कि घटना वाली रात चंपापुर निवासी इसाक उर्फ ऋषि मियां मृतक गुड्डू मियां के साथ था. परिजनों ने शंका जतायी थी कि गुड्डू की हत्या इसाक मियां ने ही की है. घटना के बाद इसाक मियां लगातार फरार चल रहे थे. बुधवार की रात्रि थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी के नेतृत्व में छापेमारी की गयी और अभियुक्त इसाक को गिरफ्तार कर गुरुवार को मेडिकल जांच कराया गया. इसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola