झामुमो स्थापना दिवस पर तोरण द्वार बनाने का निर्णय

Updated:
विज्ञापन

फतेहपुर सालबागान मैदान में झामुमो प्रखंड इकाई की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

फतेहपुर. फतेहपुर सालबागान मैदान में झामुमो प्रखंड इकाई की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो की अध्यक्षता में हुई. दो फरवरी को पार्टी की स्थापना दिवस व गणतंत्र दिवस की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में विगत विधानसभा चुनाव में प्रखंड की 15 पंचायतों में चुनाव परिणामों की समीक्षा की गयी. झारखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने एवं संगठन की मजबूती पर चर्चा की गयी. प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो ने कहा कि गणतंत्र दिवस तथा झारखंड दिवस मनाने के लेकर चर्चा की गयी. कहा कि झारखंड दिवस के दिन सभी कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगायेंगे. चौक-चौराहों में तोरण द्वार बनाया जायेगा. इस बार फतेहपुर प्रखंड से सैकड़ों छोटे बड़े गाड़ियों में हजारों कार्यकर्ता दुमका पहुंचेंगे. बैठक को जिला सचिव परेश यादव, प्रमुख अरविंद कुमार मुर्मू, प्रखंड सचिव वकील सोरेन, असीम मंडल, नरेश मुर्मू, कामेश मंडल, विनय चौधरी आदि ने भी संबोधित किया. बैठक में हिदायत मियां, जयधन यादव, इम्तियाज अंसारी, दानीनाथ महतो, अजीत यादव, मनोज चौधरी, अजीत राणा, विक्रम सिंह, अशोक यादव, अभिमन्यु चौधरी आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola