मां मनसा की प्रतिमा विसर्जन में शामिल हुए भाजपा नेता

Updated:
विज्ञापन

शहर के विभिन्न मुहल्लों में मां मनसा की प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को किया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. शहर के विभिन्न मुहल्ले में मां मनसा की प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को किया गया. राखबन में मां मनसा की प्रतिमा विसर्जन में पूर्व नपं अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल शामिल हुए. इसी के साथ विभिन्न मुहल्लों में आयोजित विषहरी माता मनसा की पूजा सोमवार को सम्पन्न हो गयी. पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने कहा कि जिले में विभिन्न स्थानों पर भक्ति पूर्ण माहौल में बड़ी ही हर्षोल्लास के साथ मां मनसा की पूजा की जाती है. पूजा को लेकर इलाके में काफी चहल-पहल रही. संपूर्ण जामताड़ा में भक्ति पूर्ण माहौल बना रहा. अलग-अलग स्थानों पर मां मनसा की प्रतिमा स्थापित की गयी थी. प्रतिमा विसर्जन में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. कहा कि लोग बिना भय के सालों भर मां की असीम कृपा से सुखी और खुशहाल जीवन यापन करते है. मौके पर दर्जनों की संख्या में जामताड़ावासी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola