पेंशन के लिए कार्यालय का चक्कर काट रहे वृद्ध

Published at :21 Apr 2016 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
पेंशन के लिए कार्यालय  का चक्कर काट रहे वृद्ध

जामताड़ा : समाज में वृद्धों को सम्मान की निगाहों से देखा जाता है. सरकार ने भी उनके सहारे के लिए वृद्धा पेंशन जैसी महत्वाकांक्षी व्यवस्था दी है. लेकिन उसी सहारे के लिए जामताड़ा के वृद्ध अफसरों व उनके कार्यालयों का चक्कर काट रहे हैं. नाला प्रखंड के पाकुड़िया गांव के लाभुकों को पिछले डेढ़ वर्ष […]

विज्ञापन

जामताड़ा : समाज में वृद्धों को सम्मान की निगाहों से देखा जाता है. सरकार ने भी उनके सहारे के लिए वृद्धा पेंशन जैसी महत्वाकांक्षी व्यवस्था दी है. लेकिन उसी सहारे के लिए जामताड़ा के वृद्ध अफसरों व उनके कार्यालयों का चक्कर काट रहे हैं. नाला प्रखंड के पाकुड़िया गांव के लाभुकों को पिछले डेढ़ वर्ष से पेंशन नहीं मिला है.

अंचल कार्यालय में वे जब भी जाते हैं उन्हें खाली हाथ लौटा दिया जाता है. बुधवार को वे सभी वृद्ध लाभुक डीसी को आवेदन देने पहुंचे थे. लगभग पंद्रह वृद्धा, नि:शक्त, विधवा पेंशनधारी पहुंच कर डीसी से मिलकर इसकी शिकायत की. इन लाभुकों में जारमन मंडल, बेबी मरांडी, हराधन पाल, मनी किस्कू, टीपी मोहली, कमली हेंब्रम, गेनु भंडारी, देबू टुडू, लुदगी मरांडी, चुनी मरांडी, शिबू मोहली, मगना मोहली सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola