घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति जली

विद्यासागर : नावाडीह गांव में गुरुवार को अगलगी की घटना में खुरशीद आलम का घर जलकर राख हो गया. इस घटना में खुरशीद के घर में रखे लाखों की संपत्ति भी जल गयी है. घटना के कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है. बताया जाता है कि खुरशीद व उसके परिजन सोये हुए […]
विद्यासागर : नावाडीह गांव में गुरुवार को अगलगी की घटना में खुरशीद आलम का घर जलकर राख हो गया. इस घटना में खुरशीद के घर में रखे लाखों की संपत्ति भी जल गयी है. घटना के कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है. बताया जाता है कि खुरशीद व उसके परिजन सोये हुए थे.
तभी मध्य रात्रि में दरवाजा खोलकर आंगन में निकला तो पूरा घर के दूसरे कमरे में आग लहक रही थी. उसने चिल्लाना शुरू कर दिया. ग्रामीण भी तब तक जुट गये. अग्निशमन विभाग को फोन किया गया. दमकल जब तक पहुंचती आग भीषण रूप धारण कर चुकी थी. चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. मौके पर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिन्हा, मुखिया गुलमोहम्मद रात में पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




