बीडीओ ने प्रतिनिधियों को दिलायी शपथ

जामताड़ा : जामताड़ा प्रखंड में आज कुल चार पंचायत उदलबनी, बेवा, पियारसोला एवं सिवलीबाड़ी पंचायत में सभी नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को शपथ दिलायी गयी एवं उपमुखिया का भी चुनाव कराया गया. जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार एवं प्रखंड सांख्यकी पदाधिकारी मो गुफरान अहमद ने उदलबनी एवं बेवा पंचायत में पंचायत प्रतिधिनियों को शपथ दिलाया […]
जामताड़ा : जामताड़ा प्रखंड में आज कुल चार पंचायत उदलबनी, बेवा, पियारसोला एवं सिवलीबाड़ी पंचायत में सभी नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को शपथ दिलायी गयी एवं उपमुखिया का भी चुनाव कराया गया. जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार एवं प्रखंड सांख्यकी पदाधिकारी मो गुफरान अहमद ने उदलबनी एवं बेवा पंचायत में पंचायत प्रतिधिनियों को शपथ दिलाया एवं उप मुखिया का चुनाव कराया.
जिसमें उदलबनी पंचायत में दो प्रत्याशियों ने बीडीओ अमित कुमार के समक्ष अपना नामांकन किया. जिसमें एक जावेद अंसारी तथा दूसरा शिबु बाउरी ने अपना नामांकन किया था. उसके बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गयी. उसके बाद सभी नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों ने वोट डाले. चुनाव संपन्न होने के बाद बीडीओ ने मतपेटी को खोला और परिणाम की घोषणा की. जिसमें जावेद अंसारी को कुल 8 मत प्राप्त हुआ. वहीं उनके प्रतिद्वंदी रहे शिबु बाउरी को कुल 3 मत मिले. जावेद अंसारी कुल पांच मतों से जीते. उसके बाद बीडीओ ने उपमुखिया जावेद अंसारी को प्रमाण पत्र दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




