रणक्षेत्र में बदला कोयडीह

Published at :31 Jul 2013 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
रणक्षेत्र में बदला कोयडीह

नारायणपुर : नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोयडीह गांव में मंगलवार की सुबह रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के लोग के लिए एक–दूसरे को मरने–मारने पर उतारू थे. एक पक्ष की ओर से तलवार, कुल्हाड़ी व धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार किया जा रहा था. दो लोगों की मौत के […]

विज्ञापन

नारायणपुर : नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोयडीह गांव में मंगलवार की सुबह रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के लोग के लिए एकदूसरे को मरनेमारने पर उतारू थे.

एक पक्ष की ओर से तलवार, कुल्हाड़ी धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार किया जा रहा था. दो लोगों की मौत के बाद चीखपुकार से पूरे गांव में मातम छा गया. यह विवाद कोयडीह गांव स्थित खेत (प्लॉट नंबर 144) को लेकर हुआ. ग्रामीणों के अनुसार, इस खेत को लेकर दो पक्षों में वर्षो से विवाद चल रहा था.

ग्रामीणों के अनुसार, कोयडीह गांव स्थित खेत पर शुरू से ही लाखो मियां के वंशज खेती करते रहे हैं. उसी जमीन पर हाड़ी मियां के वंशज रहमान मियां वर्षो से नजरें जमाये हुए था. मंगलवार को पूर्व से योजना बनाकर रहमान मियां तथा उनके पुत्र जबरन खेत में हल जोतने लगे.

जब इसकी सूचना वसीर मियां के परिजनों को दी गयी, तो उन्हें रोकने के लिए रमजान मियां खेत पर पहुंचे. पहले से ही तैयार रहमान मियां के परिजनों ने धारदार हथियार से रमजान पर हमला कर दिया. इससे मौके पर ही रमजान की मौत हो गयी. घटना के दौरान घायल कल्लू मियां की मौत बोकारो ले जाने के क्रम में हो गयी. इस दौरान उन्हें बचाने गये एनाउल मियां, सुलेमान मियां, वसीर मियां सफारूद्दीन मियां को धारदार हथियार से जख्मी कर दिया गया.

घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में भरती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण थाना परिसर में धमके और कार्रवाई की मांग करने लगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola