सनकी दामाद ने कुल्हाड़ी से वार कर की पत्नी और सास की निर्मम हत्या, गिरफ्तार

नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा एक सनकी दामाद ने पत्नी और सास की कुल्हाड़ी मार कर निर्मम हत्या कर दी है. घटना जामताड़ा थाना क्षेत्र के राखबन गांव की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना ले आयी है. साथ ही आरोपित पति को भी गिरफ्तार कर […]
नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा
एक सनकी दामाद ने पत्नी और सास की कुल्हाड़ी मार कर निर्मम हत्या कर दी है. घटना जामताड़ा थाना क्षेत्र के राखबन गांव की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना ले आयी है. साथ ही आरोपित पति को भी गिरफ्तार कर लिया है.
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि आरोपित हमेशा अपनी पत्नी पर शक किया करता था. और अक्सर घर में मारपीट करता था. घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. हत्यारोपित को 10 वर्ष का बेटा भी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
अवैध संबंध के शक में की हत्या
घटना शुक्रवार सुबह तीन बजे की है. मृतकों में राधा देवी (32 वर्ष) और सरस्वती देवी (50 वर्ष) है. आरोपित युवक का नाम बहादुर रवानी 36 वर्ष बताया जाता है. बहादुर रवानी देवघर जिले के करौं थाना क्षेत्र के पाठकतेतरिया गांव का रहने वाला है. उसकी शादी लगभग 12 वर्ष पहले हुई थी. विगत कुछ सालों से वह घर जमाई के रूप में ससुराल में रह रहा था.
घटना की पुष्टि पुलिस इंस्पेक्टर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने की है. जानकारी के अनुसार घटना के बाद जब पुलिस आरोपित युवक को साथ लेकर थाना आ रही थी तो ग्रामीण काफी उत्तेजित हो गये थे. उत्तेजित ग्रामीणों ने युवक पर पत्थर और लाठी भी चलाया. राधा और बहादुर को 10 वर्ष का बेटा भी है.
गिरफ्तार युवक बहादुर ने पुलिस के सामने कहा है कि उसकी पत्नी राधा का उसके साढ़ू से अवैध संबंध था. जिसे उसने देख लिया था. इस कारण उसकी हत्या कर दी है. वहीं दूसरी ओर साढ़ू ने ऐसी किसी भी बात से इनकार किया है. परिवार के लोगों ने भी इस अवैध संबंध की घटना से इनकार किया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










