अब सरकारी स्कूल के बच्चों को भी मिल रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, की जा रही है मॉनिटरिंग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जामताड़ा : अब सरकारी स्कूल के बच्चे भी स्मार्ट तरीके से पढ़ाई कर रहे है़ं इसके लिए सरकार की ओर से हर स्तर पर प्रयास किया गया है. ताकि बच्चों के बौद्धिक क्षमता का विकास हो सके और उनमें सहज और सरल भाव से सीखने की प्रवृत्ति को भी विकसित करने में मदद मिले. बच्चों […]
विज्ञापन
जामताड़ा : अब सरकारी स्कूल के बच्चे भी स्मार्ट तरीके से पढ़ाई कर रहे है़ं इसके लिए सरकार की ओर से हर स्तर पर प्रयास किया गया है. ताकि बच्चों के बौद्धिक क्षमता का विकास हो सके और उनमें सहज और सरल भाव से सीखने की प्रवृत्ति को भी विकसित करने में मदद मिले. बच्चों में शिक्षा की रुचि जगाने के लिए भी प्रयास हो रहे हैं. इसके लिए सरकार की ओर से प्रयास कर पहले शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का कार्य पूरा किया गया है़.
आपके शहर में
विज्ञापन
बच्चों को सिखाने के लिए शिक्षक और मॉनिटरिंग के लिए सीआपी व बीआरपी को दी ट्रेनिंग: बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा स्मार्ट तरीके से मिले और बच्चे उसे सहजता से सीख सके इसलिए जिले के 3243 शिक्षक, पारा शिक्षक और सीआरपी एवं बीआरपी को प्रशिक्षित किया गया है़. कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी प्रखंडों में 1200 सरकारी शिक्षक, 1981 पारा शिक्षक तथा 62 सीआरपी एवं बीआरपी को ज्ञान सेतु का प्रशिक्षण दिया गया है़ जिसके तहत बच्चों को उनके कक्षा के अनुरूप तैयार करना है़ वहीं सरकारी स्तर से प्रतिदिन इसकी मॉनिटिरिंग भी की जा रही है. इसके लिए सीआरपी को टैब मुहैया कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन