जामताड़ा : पूर्व पति ने पहले गैंगरेप किया फिर हत्या की

Updated at : 09 Nov 2018 12:46 AM (IST)
विज्ञापन
जामताड़ा : पूर्व पति ने पहले गैंगरेप किया फिर हत्या की

जामताड़ा : पूर्व पति ने अपने दो साथियों के साथ मिल कर पहले दुष्कर्म किया फिर महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी. घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव की है. जानकारी के अनुसार नारायणपुर थाना क्षेत्र के लखनपुर निवासी लुखू मुर्मू बुधवार देर रात पबिया के उदयपुर गांव यात्रा देखने के लिए गयी […]

विज्ञापन

जामताड़ा : पूर्व पति ने अपने दो साथियों के साथ मिल कर पहले दुष्कर्म किया फिर महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी. घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव की है. जानकारी के अनुसार नारायणपुर थाना क्षेत्र के लखनपुर निवासी लुखू मुर्मू बुधवार देर रात पबिया के उदयपुर गांव यात्रा देखने के लिए गयी थी. इसी दौरान पहले से घात लगाये बैठे लुखू के पूर्व पति उमेश मरांडी एवं उसके दो साथियों ने घटना को अंजाम दिया.

पीड़िता को बहियार में छोड़कर भाग गये. गुरुवार सुबह सात बजे जब ग्रामीणों ने पीड़िता को बहियार में बेहोशी की अवस्था में देखा, तो उसे सदर अस्पताल जामताड़ा ले गये. जहां पीड़िता ने संबंधित पुलिस पदाधिकारी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया है. इसके कुछ घंटे बाद महिला की मृत्यु हो गयी. पिछले चार वर्ष से महिला अपने पिता के घर पर रह कर बच्चों की परवरिश कर रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola