पूर्वांचल एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी से 18 मोबाइल बरामद

Updated:
विज्ञापन

मिहिजाम : चितरंजन रेल पुलिस ने कोलकाता गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी से लावारिस अवस्था में 18 नया मोबाइल सेट बरामद किया है. रेल पुलिस को किसी ने गुप्त सूचना दी कि ट्रेन के स्लीपर बॉगी में पीठ पर टांगे जाने वाले बैग में मोबाइल छिपा कर रखा गया है. संध्या करीब 7 बजे […]

विज्ञापन

मिहिजाम : चितरंजन रेल पुलिस ने कोलकाता गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी से लावारिस अवस्था में 18 नया मोबाइल सेट बरामद किया है. रेल पुलिस को किसी ने गुप्त सूचना दी कि ट्रेन के स्लीपर बॉगी में पीठ पर टांगे जाने वाले बैग में मोबाइल छिपा कर रखा गया है. संध्या करीब 7 बजे ट्रेन के आगमन पर थाना प्रभारी किशुन प्रसाद एसएसआइ मो अशफाक, संजय सिंह, एसबी चौबे ने ट्रेन के एस 11 बोगी में तलाशी आरंभ की.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बर्थ नंबर 6 के नीचे एक काले रंग के बैग के बारे में पूछताछ करने पर वहां मौजूद यात्रियों ने इसके बारे में अनभिज्ञता जाहिर की. पुलिस के द्वारा उसे खोले जाने पर बैग से सैमसंग कंपनी के गुरु म्यूजिक मॉडल के 10 सेट वहीं गुरु म्यूजिक 1200 मॉडल के 7 सेट तथा एक चाइना मेड मोबाइल पाया गया. बैग में कुछ कपड़े भी पाये गये. पुलिस ने बरामद सभी मोबाइल सेट जब्त कर लिया है. संभावना जतायी जा रही है कि सभी मोबाइल किसी दुकान से चोरी कर टपाया जा रहा होगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola