बिंदापाथर : भवन में बैलगाड़ी रखते हैं ग्रामीण

बिन्दापाथर : हटिया परिसर में सामुदायिक सभाभवन का निर्माण दो दशक पूर्व हुआ था़ निर्माण काल के बाद प्रारंभिक दिनों में यहां आमसभा एवं ग्रामसभा होती थी. उन दिनों पंचायत स्तर के लिए योजनाएं भी इसी में बन कर जाते थे़ सामुदायिक सभा भवन बिंदापाथर थाना परिसर में से सटा हुआ हैं. चुनाव के समय […]
बिन्दापाथर : हटिया परिसर में सामुदायिक सभाभवन का निर्माण दो दशक पूर्व हुआ था़ निर्माण काल के बाद प्रारंभिक दिनों में यहां आमसभा एवं ग्रामसभा होती थी. उन दिनों पंचायत स्तर के लिए योजनाएं भी इसी में बन कर जाते थे़ सामुदायिक सभा भवन बिंदापाथर थाना परिसर में से सटा हुआ हैं. चुनाव के समय या फिर जब जब अतिरिक्त पुलिस बल की आवश्यकता होती थी
तब उन्हें इसी भवन में ठहराया जाता था़ थाना में भवन की कमी पड़ी तो करीब एक दशक के लिए यह पुलिस आवास बन गया था़ हालांकि पिछले पांच वर्ष से पुलिस भी इस भवन को खाली कर चुकी हैं. अब न तो यहां न कोई सभा होती हैं और न ही कोई विकास की की बात पर जोर दिया जाता है. ग्रामीण यहां बैलगाड़ी रख देते हैं. साथ ही कभी अगर ग्रामीण बेघर हो जाते हैं. तो सामुदायिक भवन में ही शरण लेते हैं.ं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




