जमशेदपुर: खेती में महिलाओं की बढ़ेगी ताकत, 45 महिला किसानों ने सीखा आधुनिक कृषि यंत्रों का इस्तेमाल

Updated:
विज्ञापन

वैज्ञानिकों के साथ महिला किसान | Prabhat Khabar Network

कृषि विज्ञान केंद्र दारीसाई में 45 महिला किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग और रखरखाव का प्रशिक्षण दिया गया। जानें खेती में तकनीक का महत्व।

विज्ञापन

गालूडीह: कृषि विज्ञान केंद्र दारीसाई में गुरुवार को महिला किसानों के लिए कृषि उपकरणों के उपयोग को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें घाटशिला प्रखंड क्षेत्र के करीब 45 महिला किसानों ने भाग लिया. प्रशिक्षण के दौरान किसानों को कृषि कार्यों में आधुनिक उपकरणों के उपयोग, संचालन और रख रखाव की जानकारी दी गयी. केंद्र की वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ सीमा सिंह ने महिला किसानों को विभिन्न कृषि उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कृषि कार्यों में आधुनिक कृषि यंत्रों के इस्तेमाल से समय और श्रम की बचत होती है. इससे खेती को आसान बनाने के साथ उत्पादन लागत को भी कम करने में मदद मिलती है. प्रशिक्षण के दौरान महिला किसानों को उपकरणों का व्यवहारिक प्रदर्शन कराया गया. किसानों ने स्वयं उपकरणों का उपयोग कर उनकी कार्यप्रणाली को समझा.

डॉ सीमा सिंह ने कहा कि खेती में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है. ऐसे प्रशिक्षण से महिला किसानों में कृषि तकनीक और उपकरणों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी. उन्होंने किसानों से कृषि कार्यों में आधुनिक तकनीक अपनाने और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने की अपील की. प्रशिक्षण के दौरान किसानों ने कृषि उपकरणों से संबंधित विभिन्न सवाल भी पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने समाधान बताया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola