गदड़ा में बस्ती की जनसमस्याओं पर हुआ मंथन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
परसुडीह क्षेत्र के गदड़ा बालीडुंगरी कॉलेज मैदान में स्थानीय विभिन्न समस्याओं पर बैठक हुई
विज्ञापन
जमशेदपुर.
परसुडीह क्षेत्र के गदड़ा बालीडुंगरी कॉलेज प्रांगण में देश प्रधान राकेश हेंब्रम की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. इसमें स्थानीय समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया. इसमें प्रमुख रूप से बढ़ती गर्मी को देखते हुए पानी की समस्या, जर्जर सड़क, मच्छरों का प्रकोप समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई. देश प्रधान राकेश हेंब्रम ने कहा कि जबसे गर्मी ने दस्तक देना शुरू किया है. तबसे जल स्रोत चापाकल व कुआं सूखने लगे हैं. आने वाले समय में स्थिति और भयावह हो सकती है. उन्होंने कहा कि जल्द ही ग्रामसभा का एक प्रतिनिधिमंडल स्थानीय कंपनियों से मिलेगा और आग्रह करेगा कि पीने का पानी टैंकर से मुहैया कराये. बैठक में जेना जामुदा, लक्ष्मी बारदा, सरिता बारदा, जीरा पूर्ति, मेचो बारजो, मीरा हेंब्रम, मुंगली सामद, मुक्ता देवी, सोमवारी हेंब्रम, साहब हेंब्रम, शंकर गागराई, लखन सामद, लक्ष्मण पूर्ति, जगन्नाथ देवगम, लखिंद्र कुंकल आदि उपस्थित थे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन