Tata Steel wage revision: कर्मचारियों की शिकायतों का अंबार, यूनियन को मिले 3400 से ज्यादा आवेदन

Updated:
विज्ञापन

टाटा स्टील

टाटा स्टील कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौते पर 3400 से ज़्यादा शिकायतें टाटा वर्कर्स यूनियन को मिली हैं. इन शिकायतों में मुख्य रूप से बंचिंग के कारण हुए नुकसान का उल्लेख है.

विज्ञापन

जमशेदपुर: टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौता को लेकर शिकायतों और गड़बड़ी की सूची लंबी हो गयी है. 3400 से अधिक आवेदन टाटा वर्कर्स यूनियन को मिले हैं. 31 अगस्त तक कर्मचारियों को अपनी आपत्तियों और गड़बड़ियों की जानकारी साझा करनी थी. लिहाजा, लोगों ने अपनी आपत्तियों को जमा कर दिया. इस दौरान मुख्य तौर पर बंचिंग को लेकर कर्मचारियों को हुए नुकसान को लेकर शिकायतें की गयी हैं. एनएस ग्रेड और बंचिंग के कारण करीब 2200 कर्मचारियों की अलग-अलग ग्रेड में शिकायत है, जबकि अन्य तरीके की समस्या है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सात फाइलों में मैनेजमेंट को सौंपी गई शिकायतें

जानकारी के अनुसार, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह ने मैनेजमेंट को करीब 7 फाइल में इन शिकायतों को सौंपा है. एनामॉलीज कमेटी की बैठक में शिकायतों पर चर्चा के बाद कमेटी फैसला लेगी.

सात सदस्यीय समिति करेगी शिकायतों पर फैसला

टाटा स्टील में हाल ही में हुए वेतन समझौते के बाद ग्रेड संशोधन, फिटमेंट और वार्षिक वेतन वृद्धि (वार्षिक इंक्रीमेंट) से जुड़ी विसंगतियों को दूर करने के लिए 'वेतन विसंगति समिति' (वेज रिवीजन एनामॉलीज कमेटी) का गठन किया गया है. कंपनी प्रबंधन ने टाटा वर्कर्स यूनियन के साथ विचार-विमर्श के बाद इस 7 सदस्यीय संयुक्त समिति की घोषणा की है. कमेटी में संयोजक कंपनी के सीएचआरओ जुबिन पालिया को बनाया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola