टाटा मोटर्स में आज से दो दिन का ब्लॉक क्लोजर , 3 दिन बाद नहीं होगा कामकाज

Updated at : 30 May 2024 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
टाटा मोटर्स में आज से दो दिन का ब्लॉक क्लोजर , 3 दिन बाद नहीं होगा कामकाज

टाटा मोटर्स, जमशेदपुर प्रबंधन ने 31 मई से 1 जून तक दो दिन का ब्लॉक क्लोजर (कंपनी के शब्दों में सस्पेंशन ऑफ वर्क) लिया है. 2 जून रविवार को कर्मचारियों का साप्ताहिक अवकाश है. प्लांट तीन दिन बाद यानी 3 जून को खुलेगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर.

टाटा मोटर्स, जमशेदपुर प्रबंधन ने 31 मई से एक जून तक दो दिन का ब्लॉक क्लोजर (कंपनी के शब्दों में सस्पेंशन ऑफ वर्क) लिया है. 2 जून रविवार को कर्मचारियों का साप्ताहिक अवकाश है. प्लांट तीन दिन बाद यानी तीन जून को खुलेगा. इस संबंध में गुरुवार को टाटा मोटर्स के प्लांट हेड रवींद्र कुलकर्णी के आदेश से सर्कुलर जारी किया गया. 31 जुलाई 2017 के समझौता के तहत प्रबंधन ने ब्लॉक क्लोजर लिया है. ब्लॉक क्लोजर के दौरान कंपनी का 50 प्रतिशत व कर्मचारियों के लीव का 50 प्रतिशत कटता है. जिन कर्मचारियों का पीएल या सीएल समाप्त है, उनके वेतन से क्लोजर का पैसा समायोजित होगा. क्लोजर के दौरान जिन कर्मचारियों या अधिकारियों को ड्यूटी पर बुलाया जायेगा, उन्हें काम पर आना होगा. अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों या अधिकारियों का पूरे दिन का वेतन कटेगा. वह दिन कर्मचारियों के अवकाश में चला जायेगा. टाटा मोटर्स प्लांट में लगातार तीन दिन वाहनों का उत्पादन पूरी तरह से ठप होने का सीधा असर आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में टाटा मोटर्स पर आश्रित कंपनियों पर पड़ेगा. आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में 90 प्रतिशत कंपनियां सीधे टाटा मोटर्स पर आश्रित हैं. ब्लॉक क्लोजर से प्रभावित श्रमिकों को ब्लॉक क्लोजर से पहले और बाद में ब्लॉक क्लोजर की अवधि के लिए कोई छुट्टी स्वीकृत नहीं की जोयगी.

टाटा कमिंस में आज एक दिन का ब्लॉक क्लोजर

टाटा कमिंस में गुरुवार को फ्लेक्सी ऑफ होने से प्लांट आंशिक कामकाज हुआ. जबकि शुक्रवार 31 मई को प्रबंधन ने एक दिन का ब्लॉक क्लोजर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola