Jamshedpur News : सिदगोड़ा : किचन में लगी आग, मची अफरा-तफरी
Author Rajesh singh
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : सिदगोड़ा शिव सिंह बगान में रविवार को बी-51 निवासी सोमा चौधरी के किचन में आग लग गयी. आग लगने से बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गयी.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
सिदगोड़ा शिव सिंह बगान में रविवार को बी-51 निवासी सोमा चौधरी के किचन में आग लग गयी. आग लगने से बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गयी. बिल्डिंग के लोग क्वार्टर से बाहर आ गये. सोमा चौधरी का क्वार्टर तीसरे तल्ले पर है. सूचना मिलने पर टाटा स्टील की एक दमकल पहुंची. दमकलकर्मियों ने करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. सोमा चौधरी के अनुसार वह किचन में खाना बना रहीं थीं. जिसके बाद वह दूसरी कमरे में चली गयी. इसी दौरान आग लग गयी. मैंने बुझाने का प्रयास किया. लेकिन नहीं बुझा. जिसके बाद डर से वह क्वार्टर से बाहर निकल गयी.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन