जमशेदपुर: राखी के रंग में रंगा रंकिणी शिशु मंदिर, भाई-बहन के प्रेम और सद्भाव का दिया संदेश
राखी बांधती छात्राएं | Prabhat Khabar Network
गालूडीह के रंकिणी शिशु मंदिर में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के प्रेम का संदेश दिया।
गालूडीह: गालूडीह स्थित रंकिणी शिशु मंदिर विद्यालय में गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के प्रेम और आपसी सद्भाव का संदेश दिया. विद्यालय परिसर में रक्षाबंधन को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया.
आपके शहर में
बच्चों ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं. शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पर्व के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है. कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. विद्यालय परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों को पर्व की शुभकामनाएं दी गयीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए